पटना, 15 अप्रैल 2026: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए, दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा,
“हम सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति और समग्र विकास की कामना करते हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहा है।”

सम्राट चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा,
“यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने आगे कहा,
“दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सम्राट चौधरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार एक नए युग में प्रवेश करेगा और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।”

उन्होंने यह भी कहा,
“सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। हमें उम्मीद है कि यह नेतृत्व राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”
अंत में, श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।


