सूरत, 18 मार्च 2026: वीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म के दो वीडियो गानों—“उड़ा दो शराब” और “कल से दारू बंद है”—की शूटिंग गुजरात के सूरत स्थित हर्षिल फिल्म सिटी में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इन गानों का निर्माण और निर्देशन गौरव पांचोली द्वारा किया जा रहा है।
दोनों गानों की कोरियोग्राफी देव थापे ने की है, जबकि गीतकार प्रणव वत्स हैं। संगीत विवियन रिचर्ड और प्रणव वत्स ने मिलकर तैयार किया है। छायांकन का जिम्मा यूनिस चीची ने संभाला, वहीं प्रचार का कार्य संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है। मेकअप की जिम्मेदारी रूपा राठौर ने निभाई है।
वीडियो में कोयल शेवाले, खुशबू मोहरकर और खुशी यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जिनकी परफॉर्मेंस को लेकर टीम काफी उत्साहित है।
निर्देशक गौरव पांचोली ने कहा, “हमने सूरत में अपने दोनों गानों की शूटिंग पूरी कर ली है। पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को ये गाने जरूर पसंद आएंगे।”
बताया जा रहा है कि ये गाने जल्द ही वीएस एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे।
फिल्म और गानों से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए दर्शक गौरव पांचोली के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो कर सकते हैं।


