Thursday, September 19, 2024
HomeHindiहावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में शामिल होंगे यद्दू परसिया के कवि श्री...

हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में शामिल होंगे यद्दू परसिया के कवि श्री रघुवर आनंद

दुनिया का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में 10 जनवरी 2024 से आयोजित होगा। हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड लंदन द्वारा इस कवि सम्मेलन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश ने यदु परासिया देवरिया के मूल निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों को शिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करने वाले कवि और शायर श्री रघुवर आनंद को इस विश्व रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

कवि श्री रघुवर आनंद ने बहुत ही कम समय में कविता ,शायरी और साहित्य की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है ।उनके अंदाजे बयां और जीवन तथा समाज से जुड़ी शायरी के लिए लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है जो साहित्य सेवा में पिछले कई वर्ष से निस्वार्थ भाव से कार्यरत है। बुलंदी संस्था वर्ष 2021, 2022 में भी इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular